Saturday, July 19, 2025

मुंबई एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले पायलट ने क्यों कहा- PAN PAN PAN

Must Read

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट- 6E 6271 को बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले पायलट ने ‘PAN PAN PAN’ कहा। दरअसल, ये ‘PAN PAN PAN’ इसलिए बोला जाता है, ताकि यह सूचित किया जा सके कि विमान में जरूरी स्थिति है, लेकिन तुरंत खतरे वाली स्थिति नहीं है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE : डीएपी खाद, वन अधिकार पत्र अवैध कब्जा, गृह निर्माण मंडल के मुद्दे पर आज गरमाएगा सदन

विमान में 191 लोग थे सवार

एयरबस A320neo से संचालित विमान में 191 लोग सवार थे, जो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बीच में हवा में इंजन में आई खराबी के कारण इसे मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट रात 9:53 बजे सुरक्षित उतर गई।

इंजन नंबर- 1 में आई थी खराबी

मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब इंडिगो की फ्लाइट भुवनेश्वर से लगभग 100 समुद्री मील उत्तर में उड़ रही थी। एक अधिकारी ने बताया, “पायलट ने इंजन नंबर- 1 में खराबी के कारण ‘पैन पैन पैन’ (एक गैर-जीवन-घातक आपातकाल का संकेत देने वाला एक आवश्यक संदेश) घोषित किया।”

सावन के महीने में चांदी का नंदी खरीदने से क्या होता है? जान लें ऐसा करना सही है या गलत

विमान सुरक्षित उतारा गया: इंडिगो

हालांकि, इंडिगो ने कहा कि यह तकनीकी खराबी के कारण एक सामान्य डायवर्जन था। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, “दिल्ली से मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा के लिए फ्लाइट संख्या- 6E 6271 में 16 जुलाई 2025 को एक तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया और सुरक्षित उतारा गया।”

लगभग 9:32 बजे उड़ान के चालक दल ने मुंबई में डायवर्जन का अनुरोध किया। एक दूसरे अधिकारी ने बताया, “तब मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, एक एंबुलेंस और फायर टेंडर स्टैंडबाय पर थे और विमान के बे तक उनका पीछा किया। हालांकि, विमान रात 9:53 बजे अपने अपेक्षित आगमन समय से दो मिनट पहले सुरक्षित उतर गया।”

- Advertisement -
Latest News

तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस

नई दिल्ली : भारतीय पायलटों की संस्था, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स...

More Articles Like This