Saturday, July 12, 2025

तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत दो घायल…

Must Read

रायगढ़ : जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तमनार क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिंदल पॉवर प्लांट गेट के सामने एक तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक युवक की पहचान शिव सिंह के रूप में हुई है, जो मस्तूरी थाना क्षेत्र के रिस्दा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बोलेरो पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार : CM विष्णुदेव साय

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता...

More Articles Like This