Monday, December 15, 2025

ठेकेदार की हत्या की कोशिश, बदमाश CCTV में कैद

Must Read

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार को लेबर ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया और पैसे लूटकर फरार हो गए. सड़कों पर लाठी-डंडे लेकर दौड़ रहे बदमाशों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.

CG News : विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, 14 जुलाई से शुरू होगा सत्र, होंगी महज 5 बैठकें

जानकारी के मुताबिक, ठाकुर ठेका प्लांट में लेबर ठेकेदार काम करता था. देर शाम को वो अपने घर लौट रहा था, इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश बदमाशोंं ने उसका रास्ता रोक लिया। पैसों की मांग करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी. बदमाशों ने लाठी-डंडा से ठेकेदार से मारपीट करने लगे.

CG – शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचा पंचायत सचिव, वायरल वीडियो से प्रशासन में मचा बवाल

बदमाशों के खौफ से ठेकेदार जान बचाने के लिए भागने लगा, पीछे-पीछे बदमाश भी दौड़ा-दौड़कर उसकी पीटाई करते रहे. घायल ठेकेदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This