Friday, September 19, 2025

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai : CM विष्णुदेव साय पर बढ़ा जनता का भरोसा, गृह राज्य में 41.9% लोग कामकाज से संतुष्ट

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai  के कामकाज को लेकर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के मुताबिक, अगस्त 2025 में प्रदेश के 41.9% उत्तरदाता उनके काम से संतुष्ट पाए गए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है। यानी बीते छह महीनों में उनकी लोकप्रियता में करीब 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

बड़े राज्यों में दूसरा स्थान
बड़े राज्यों की श्रेणी में मुख्यमंत्री साय संतुष्टि रेटिंग के मामले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस सूची में पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। यह नतीजा बताता है कि साय की स्वीकार्यता बड़े राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों के बराबर या उनसे ऊपर है।

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

जनता में बढ़ रही स्वीकार्यता
सर्वे के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय की कार्यशैली और नीतियों को लेकर जनता का भरोसा धीरे-धीरे मजबूत हुआ है। गृह राज्य में उनकी लोकप्रियता का यह स्तर राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This