Thursday, December 11, 2025

CG: किराना स्टोर के सामने मिली लाश, बालोद में हुई हत्या

Must Read

बालोद- जिले में धमतरी के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान भागवत मरकाम के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के ग्राम माडमसिल्ली का निवासी है.

Aaj Ka Rashifal 13 August 2025: आज इन राशियों को व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा, लेकिन इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

यह पूरा मामला पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौद गांव का है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बीति रात सूचना मिली की चिटौद गांव में बंसत किराना स्टोर के पास खून से लथपथ युवक पड़ा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चिट्टा के साथ 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में सक्रिय पंजाब के तस्करों का नेटवर्क

मृतक की पहचान जिला धमतरी जिले के थाना केरेगांव अंतर्गत ग्राम माडमसिल्ली निवासी भागवत मरकाम के रूप में हुई है. फिलहाल शव को धमतरी के जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्राम चिटौद के युवक मनीष सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This