Friday, December 12, 2025

फ्रिज ब्लास्ट होने से किसान की मौत, धमाके से गूंजा मोहल्ला

Must Read

खैरागढ़. छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण धमाके में 52 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल रेफर करने के दौरान उनकी मौत हो गई।

ठेकेदार की हत्या की कोशिश, बदमाश CCTV में कैद

जानकारी के मुताबिक, श्रीराम वर्मा रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला, फिर अंदर से तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है।

CG News : विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, 14 जुलाई से शुरू होगा सत्र, होंगी महज 5 बैठकें

परिजन व ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों की वजह से किसान ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This