Friday, September 19, 2025

CG : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार युवकों की मौत

Must Read

कोरबा: जिले में गणेश विसर्जन का पर्व मातम में बदल गया। पुलिस लाइन के तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से चार लड़कों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस लाइन में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए कुछ युवक तालाब पर गए थे। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान अचानक चार लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

BE 6 और XUV 9e: स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल

पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और चारों लड़कों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें निकाला गया, उनकी साँसें थम चुकी थीं। इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही पूरे पुलिस लाइन में मातम छा गया।

- Advertisement -
Latest News

18 September Horoscope : इस राशि के जातकों के कारोबार में हो सकती है वृद्धि, जीवनसाथी का मिलेगा साथ …

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. सेहत का ध्यान रखने की जरूरत...

More Articles Like This