Saturday, December 13, 2025

Raigarh: घर से चार लाख की कीमत का सोने का हार हो गया चोरी, जांच मे जुटी पुलिस

Must Read

रायगढ़ जिला मुख्यालय के रिहायशी इलाके में स्थिति एक मकान में चोर ने घुसकर लाखों रुपये के सोने के हार की चोरी की है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

AC बंद, 5 घंटे तक गर्मी में तड़पते रहे बच्‍चे-बुजुर्ग… दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया फ्लाइट का बुरा हाल

मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौरीशंकर रोड निवासी सौरभ अग्रवाल पिता नरेश अग्रवाल उम्र 35 ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि ग्लैक्सी मॉल में वह कपड़ा दुकान का संचालन करता है।

मासूम के साथ हैवानियत… 50 वर्षीय रिश्तेदार ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

पीड़ित सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 2 जून को उन्होंने जब अपनी आलमारी खोली तो उनकी पत्नी का सोने का हार जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है, वह गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी हार नहीं मिला। किसी चोर ने उसे चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This