Friday, May 9, 2025

धरमजयगढ़ में अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों ने ली शपथ

Must Read

रायगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष, पार्षदों ने विधिवत शपथ लेकर जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया। समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, नगर पंचायत के कर्मचारी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी।
मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में नवचयनित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करें और नगर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। यह आयोजन नगर पंचायत धरमजयगढ़ के विकास के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया। अब सभी की निगाहें इन नवचयनित जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं, जो नगर की बेहतरी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को निभाने की दिशा में अग्रसर होंगे।

Latest News

10 मई से 31 जुलाई तक रायगढ़ जिला जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल के लिए...

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु छ.ग.पेयजल परिरक्षण...

More Articles Like This