Sunday, March 23, 2025

धरमजयगढ़ में अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों ने ली शपथ

Must Read

रायगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष, पार्षदों ने विधिवत शपथ लेकर जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया। समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, नगर पंचायत के कर्मचारी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी।
मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में नवचयनित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करें और नगर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। यह आयोजन नगर पंचायत धरमजयगढ़ के विकास के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया। अब सभी की निगाहें इन नवचयनित जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं, जो नगर की बेहतरी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को निभाने की दिशा में अग्रसर होंगे।

Latest News

जेपीएल तमनार में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन विविध रंगों से सराबोर कर्मचारी, गले मिलकर किये अपने खुशियों का इजहार

रायगढ़। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के आवासीय कालोनी सावित्रीनगर में रंगो का महापर्व होली पारम्परिक एवं हर्षोल्लास के साथ...

More Articles Like This