Sunday, March 23, 2025

जेसीआई ने महिला दिवस पर गवर्नमेंट हॉस्पिटल की नर्सों को किया सम्मानित

Must Read

रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सिटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नर्सों को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व भर में महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को मनाया जाता है। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा महिला दिवस पर डॉक्टर और नर्स को सम्मानित करना अच्छा कदम है। जेसीआई ने ‘सल्यूट टू साइलेंट स्टार’ कार्यक्रम में मुख्य अस्पताल किरोड़ीमल गवर्नमेंट हॉस्पिटल में काम कर रहीं नर्सों को सम्मानित किया।
इन महिलाओं ने अपने काम के माध्यम से हमारे समाज को एक नई दिशा दिखाई है। हमें गर्व है कि हमारे समाज में ऐसी महिलाएं हैं जो हमें प्रेरित कर समाज को बेहतर बना रही हैं। जेसीआई रायगढ़ की ओर से हम इन सभी महिलाओं को धन्यवाद देती है और उनके योगदान के लिए सम्मान करती है। चिकित्सा क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉक्टर और नर्स के रूप में वे मरीजों की देखभाल करते हुए समाज को स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल (दुल्हन साड़ी) के नेतृत्व में किया गया है। इसके प्रोग्राम डायरेक्टर सौभाग्य सांवड़िया थे। संस्था की सदस्य अनुज बिरमीवाल, सीए अमन अग्रवाल, सुमित मित्तल, सुमन दत्ता, मुकुंद जैन, सक्षम सिंघल, अमन अग्रवाल उपस्थित थे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी

Latest News

जेपीएल तमनार में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन विविध रंगों से सराबोर कर्मचारी, गले मिलकर किये अपने खुशियों का इजहार

रायगढ़। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के आवासीय कालोनी सावित्रीनगर में रंगो का महापर्व होली पारम्परिक एवं हर्षोल्लास के साथ...

More Articles Like This