Sunday, July 20, 2025

सांसद ने नशेड़ी प्रधान अध्यापक को पकड़ा, मौके पर किया सस्पेंड

Must Read

कांकेर: विकासखंड दुर्गुकोंदल अंतर्गत बालक आश्रम सुरूंगदोह में पदस्थ प्रधान अध्यापक एवं प्रभारी अधीक्षक ओकेश्वर चुरेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने आश्रम का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान चुरेन्द्र को नशे की हालत में पाया गया।

शराब घोटाला मामला : पूर्व मंत्री लखमा की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, EOW में दर्ज मामले पर फैसला सुरक्षित, ईडी को नाेटिस जारी कर तीन हफ्ते में मांगा जवाब

सांसद की जानकारी पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंडल संयोजक द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी गई, जिसके आधार पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कांकेर ने पाया कि अधिकारी का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 (उप-नियम 1, 2, 3) के विरुद्ध है।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बने मम्मी-पापा, शादी के 2 साल बाद बने पेरेंट्स, जानें बेटी हुई या बेटा

इसके फलस्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण (नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान चुरेन्द्र का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोयलीबेड़ा नियत किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

विधायक गायब! ढूंढने वाले को मिलेगा उचित इनाम, किसानों ने लगाया पोस्टर

महासमुंद : विधायक की तलाश है। महासमुंद के विधायक गायब हैं। खोजने से भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसा हम...

More Articles Like This