रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया में एक महिला पार्षद के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।बहला फुसलाकर 7 साल की बच्ची को सुनसान मकान में ले जाकर गंदी हरकत किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय नाबालिग 18 अप्रैल की शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची।
महिला पटवारी की शिकायत पर FIR दर्ज, शिक्षक फरार
जब उसके परिजनों ने कारण पूछा तो नाबालिग ने बताया कि तेंदुलकर सहिस 24 साल ने उसे बहला फुसलाकर पास के सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद भय व सामाजिक आशंका को देखते हुए उसके परिजन काफी सोच विचार करते रहे।
छत्तीसगढ़ में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत – LIVE वीडियो वायरल
जहां मामले में मंगलवार को पीड़िता की मां ने खरसिया चौकी पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरत से लिया और तत्काल इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर महिला पुलिसकर्मी द्वारा पीड़ित का बयान लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जो है वह महिला पार्षद का बेटा है। इस संबंध में खरसिया SDOP प्रभात पटेल ने बताया कि घटना अप्रैल माह की है और मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट का अपराध कायम किया गया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।






