Friday, September 19, 2025

रायपुर: महिला ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग लगा दी। घटना की जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद महिला चीखती हुई दौड़ती रही।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

CAF जवान की ताबड़तोड़ फायरिंग, ससुर की मौत और पत्नी गंभीर घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक या मानसिक तनाव की वजह हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस घटना ने महिला थाना परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

- Advertisement -
Latest News

जहरीली शराब से 2 युवकों की मौत का खुलासा, कोचिया और भाई गिरफ्तार

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस...

More Articles Like This