dark_mode
  • Tuesday, 30 May 2023
  • Visits : 986367
कांग्रेस की चुनावी चाल 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा - सुरेन्द्र कुमार

कांग्रेस की चुनावी चाल 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा - सुरेन्द्र कुमार

 
प्रदेश की भुपेश सरकार जिन किसानों के वोट से सत्ता में काबिज हुई उन्ही भोलेभाले किसानों को लगातार अपने नए नए षड्यंत्र से ठगने व छलने का काम कर रही है। अभी कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने विधानसभा में धान खरीदी को लेकर नई घोषणा की है जिसमें 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ की जायेगी। अब यदि जमीनी हकीकत और प्रदेश की धान उत्पादकता के आंकड़ों पर नज़र डालें तो इस घोषणा की हवा निकल जाती है 2020-21 के उत्पादन आंकड़ों को देखे तो प्रदेश के किसी भी जिले में अधिकतम धान प्रति एकड़ उत्पादन 17.58 क्विंटल दर्ज है और निम्नतम 7.72 क्विंटल ही धान उत्पादन प्रदेश में दर्ज है।जब 20 क्विंटल धान प्रदेश में पैदा ही नही किया जाता तो इस घोषणा का आधार क्या है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
अब यदि भुपेश बघेल जी ने ये शिगूफा छोड़ा है कि 20 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी तो उन्हें ये भी बताना होगा कि जब प्रति एकड़ धान प्रदेश में 17.58 क्विंटल है तो वो कन्हा से बाकी के तीन चार क्विंटल धान खरीदी के लिए लाएंगे मतलब साफ है प्रदेश के किसानों को आंकड़ों के आधार पर ठगने का काम भुपेश सरकार करने जा रही है या फिर कांग्रेसियों को धान तस्करी को बढ़ावा देने उन्हें लाभ कमाने की योजना बनाई गई है।   यदि इस घोषणा पर थोड़ी भी सच्चाई होती तो भाजपा भी इसका समर्थन करती किन्तु इस योजना से प्रदेश के किसानों को ठगने और छत्तीसगढ़ के सरकारी खजाने को अपने कार्यकर्ताओं के लिए खाली करने का मात्र उद्देश्य है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
प्रदेश की सरकार घोषणा पत्र में किये वादों को भूल अपने नए चाल में फंसाने के लिए यंहा की भोली भाली जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है यदि इतनी ही किसानों की हितैषी है तो प्रदेश के किसानों क्यों आंदोलन और विरोध की राह पर पूरे प्रदेश में है।आने वाले चुनाव में जिन्हें ये ठग रहे है वो ही अपने मतों से इनकी भ्रष्ट और दमनकारी सरकारों को सत्ता से बेदखल करेगी।

comment / reply_from

Share on

related_post