dark_mode
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का एकदिवसीय रायगढ़ प्रवास

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का एकदिवसीय रायगढ़ प्रवास

 
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 30 मई 2023 को सुबह 10:00 बजे शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर 10:15 पर नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम सिंघुल पहुंचेंगे वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वे यहां से रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे,
 
 
 
 
 
 
 
 
दोपहर 1:00 बजे रायगढ़ पहुंचकर राष्ट्रीय रामायण मेला की तैयारी का अवलोकन एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे, शाम 5:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि 8:00 बजे खंडेलिया भवन अकलतरा पहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।उनका आगमन रात्रि 10:30 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।
 
 
 

comment / reply_from

Share on

related_post