Tuesday, July 8, 2025

तेलीबांधा पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेता को किया गिरफ्तार

Must Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में रायपुर पुलिस ने दूसरी बड़ी गिरफ्तारी की है।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, देंगे प्रदेश की जनता के नाम संदेश…

तेलीबांधा पुलिस ने केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने वाले युवा कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस युवा नेता से तेलीबांधा थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ खतम होने के बाद रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुझे धमकियां मिल रही है… इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे ने एमएनएस नेता के बेटे पर लगाया आरोप, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर 7 जुलाई को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में भेजा है। केके श्रीवास्तव को भोपाल के एक होटल से 20 जून को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने 12 दिनों की रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को सीजेएम अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, देंगे प्रदेश की जनता के नाम संदेश…

रायपुर : राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा. इस...

More Articles Like This