Saturday, July 19, 2025

रायपुर: मंदिर हसौद में हत्या की वारदात, मचा हड़कंप

Must Read

रायपुर: राजधानी रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में इन दिनों कई बड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें लूटपाट, हत्या और रेप जैसे मामले शामिल है। ताजा मामला राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके का है, जहां कुछ युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पंप के एक कर्मचारी की हत्या के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

विधानसभा मॉनसून सत्र चौथा दिन : खाद संकट पर सदन में भारी हंगामा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष गर्भगृह में धरने पर बैठा, ‘कृषि मंत्री इस्तीफा दो’ के लगाए नारे

जानकारी के मुताबिक थाना इलाके के उमरिया के पेट्रोल पंप में देर रात कुछ युवक पहुंचे थे। उन्होंने लूटपाट के दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी की हत्या कर दी। उन्होंने दो कर्मियों पर चाकूओं से हमला किया था, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कितनी रकम की लूटपाट की है, यह पता नहीं चल सका है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी शुरू की। हत्यारों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए फोरेंसिक और डॉग स्वायड की टीम का सहारा ले रही है।

- Advertisement -
Latest News

चेहरे-हाथ को जलाया, पत्नी को कई दिन तक बंधक बनाकर रखा था, पति गिरफ्तार

बलरामपुर : जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र से पति और ससुराल पक्ष द्वारा महिला को एक सप्ताह तक बंधक...

More Articles Like This