Tuesday, July 1, 2025

पिछले 15 सालों से पर्यावरण की अलख जगा रहे गुलाम रहमान अपने जन्मदिन पर हर साल पौधरोपण कर उसकी देखभाल का लेते हैं संकल्प, औरों को भी करते हैं प्रेरित

Must Read

रायगढ़। शहर के मधुबनपारा निवासी गुलाम रहमान खान सामाजिक कार्यों के साथ पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में प्रयासरत रहते हैं। वे पिछले 15 सालों से पर्यावरण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। यह संयोग ही है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के दिन उनका जन्मदिन भी पड़ता है। इसलिए वे अपने जन्मदिन को पर्यावरण के लिए समर्पित करते हुए न केवल पौधरोपण करते हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा व देखभाल का भी संकल्प लेते हैं। वे पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए अपने परिजनों व मित्रों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हैं। इस साल भी 5 जून को अपने जन्मदिन पर वे पहाड़ मंदिर के पास स्थित मूक बधिर आश्रम में पौधरोपण कर वहां रहने वाले बच्चों को फल व मिठाई भेंट करेंगे। साथ ही वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले बुजुर्गों की सेवा कर आशीर्वाद लेंगे।
मधुबनपारा निवासी गुलाम रहमान खान का कहना है कि पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। विशेषकर, वर्तमान समय में पौधरोपण करना और लगाए गए पौधों को पेड़ का रूप देना अत्यंत जरूरी हो गया है। रायगढ़ जैसे औद्योगिक जिला में जिस तरह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, वह चिंतनीय है। इससे बचने का एकमात्र उपाय पौधरोपण ही है, तभी हम अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे सकेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया है कि अपने जन्मदिन या अन्य शुभ कार्यों के अवसर पर न सिर्फ पौधरोपण करें, बल्कि उनकी देखभाल कर एक पेड़ का रूप दें। उन्होंने बताया कि वे पिछले 15 सालों से पौधरोपण कर रहे हैं। आज उनके द्वारा लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमें छाया दे रहे हैं। इसे देखकर मन को काफी सुकून मिलता है।

- Advertisement -
Latest News

CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की मुलाकात

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले...

More Articles Like This