Thursday, July 3, 2025

रायगढ़ : मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान…

Must Read

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में मानसिक रूप से परेशान होकर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना 29 मई 2024 की है। जहां आरामुड़ा के रहने वाले सुशील भूमिया (27 साल) ने सुसाइड से पहले एक नोट भी छोड़ा है। जिसमें युवती और उसके 4 भाईयों के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

जांच में पता चला है कि मृतक का युवती से अफेयर था। जब मृतक ने शादी से मना किया तो सब्या भूमिया (25 साल) रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई थी। बाद में युवती और उसके भाई 10 लाख की डिमांड करने लगे। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों का बयान लिया। तब यह बात सामने आई कि सब्या के साथ उसका अफेयर चल रहा था। बाद में मृतक ने शादी से मना कर दिया। ऐसे में युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो उनके बीच समझौता हो गया और फिर कुछ समय बाद सब्या ने शादी करने से मना कर दिया। सुशील का फिर से दूसरी जगह शादी तय हुआ, तो युवती फिर शादी करने का दबाव बनाने लगी। लगातार सब्या और उसके भाई दिलीप भूमिया, राजेश भूमिया और गांव के बालमुकुंद नायक और लवकुमार महापात्र के साथ दबाव बना रहे थे।

बौखलाहट में कायराना हरकत : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की युवक की हत्या, इधर जंगल में IED की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

बाद में शादी नहीं करने पर 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। इससे परेशान होकर उसने जहर का सेवन कर लिया था। इससे उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसके परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब्या भूमिया (25 साल), दिलीप भूमिया (24 साल), बालमुकुंद नायक (55 साल), लवकुमार महापात्र (81 साल) और राजेश भूमिया (28 साल) इन पांचों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 3 जून को अपराध दर्ज किया। 1 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने जांच की। सुसाइड नोट में मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए दबाव बनाना बताया गया था। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest News

पार्षद पोते के खिलाफ दादी थाने पहुंची, जमीन बेचने का विरोध करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप

बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस पार्षद अमित भारते...

More Articles Like This