रायगढ़ – प्रगति नगर से विस्थापित हुए परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा मां विहार में बने प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है। लोगों के सामान की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की टीमें लगी हुई हैं। लोगों के सामान को लोड कर मां विहार कॉलोनी में उन्हें दिए जा रहे आवासों में कॉलोनी में पहुंचाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। यहां शिफ्ट हो रहे लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
इसी प्रकार उपाध्याय ने कहा जिला प्रशासन की ओर से रहने के लिए तत्काल मकान दिया गया है। सामान की शिफ्टिंग में हर संभव मदद किया जा रहा है। नगर निगम की टीम हमारे सामान की लोडिंग- अनलोडिंग में सहायता कर रही है। यहां एक सुरक्षित कैंपस में हमें घर दिया गया है। रूपकुंवर श्रीवास ने कहा नगर निगम द्वारा आवास दिया गया है। सामान लाने और यहां चढ़ाने में भी सहयोग दिया जा रहा है। हमें तत्काल पक्का मकान दिया गया है। यहां रहने के लिहाज से नगर निगम द्वारा सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
CRPF कैंप हमले के दोषी 17 नक्सलियों पर NIA का शिकंजा, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
शिफ्टिंग में सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात
प्रगति नगर से जिन्हें शिफ्ट किया जाना हुआ उनके सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात हैं। मां विहार कॉलोनी में रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने वाले लोगों को आवास दिए जा रहे हैं। इसके लिए यहां हेल्प डेस्क बनाया गया है। लोगों की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम का अमला लोगों का सहयोग कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 47 लोगों को आवास दिया जा चुका है। करीब 13 लोग शिफ्ट भी कर चुके हैं। सभी लोगों के शिफ्टिंग के लिए तैयारी की गई है।